आगरा । रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में 30 वर्षीय असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर अभिषेक सिंह का शव उनके चैंबर में कुर्सी पर मिला । मुंह से झाग निकल रहा था और पास में कुछ गोलियां पड़ी थीं । आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है । पत्नी आस्था ने अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया । घटना के विरोध में सोमवार सुबह रेलवे कर्मचारियों ने डीआरएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर शोषण करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।
