कानपुर : जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे प्रदेश प्रभारी डा० के०एम०त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला प्रदेश महामंत्री कुलदीप सक्सेना प्रदेश सचिव सुरेश चौरसिया,कीर्ति कुमार शुक्ला,रवीन्द्र त्रिपाठी एवं मुकेश दीक्षित प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा विधि सलाहकार पद्म कान्त गुप्ता,मण्डल अध्यक्ष पी०एन०शर्मा किशन चन्द्र मेहरोत्रा रमेश कुमार शर्मा दिनेश कुमार अग्रवाल सदस्यगण मो0 तारिक राकेश दुबे प्रदीप नागर व जय प्रकाश तिवारी ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें शत-शत नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की । पदाधिकारियों ने कहा कि लता जी ने 5 वर्ष की उम्र में गाना गाना सीखना शुरू कर दिया था तथा 13 वर्ष की उम्र में गाना गाना शुरू कर दिया था ।
उन्होंने अब तक कुल 36 भाषाओं में 1000 से अधिक फिल्मों के 8000 से भी ज्यादा गाने गा चुकी हैं । उनके निधन से संगीत के एक सुनहरे युग का अंत हो गया । लता जी हम सभी के बीच अपने गाने के साथ सदा बनी रहेंगी । उनका निधन एक ऐसी रिक्तता है जो सदियों तक नहीं भरी जा सकेगी ।
