फतेहपुर : वीरता बुन्देलखण्ड व फतेहपुर के लोगों के नशों में होता है । यह धरती पराक्रमी लोगों की रही है । बावनी इमली यहां के लोगों के पराक्रम का जीता जागता गवाह है । लेकिन परिवादी लोगों को देश के लोगों का पराक्रम स्वीकार नहीं होता क्योंकि उन्हें राष्ट्र से प्रेम नहीं है ।
उक्त विचार गुरुवार को विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए जिले में आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया । प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस परिवार में तीन तलाक के बाद बेटी घर आती है तो उन मां-बाप,भाई से पूछों उन पर क्या गुजरती है। । उन्होंने जनसभा से पूछा कि इस तीन तलाक में रोक लगनी चाहिए कि नहीं ।
उन्होंने कहा कि परिवादियों को कोरोना का टीका पसन्द नही, मोदी-योगी पसन्द नहीं क्योंकि उन्हें गरीब,दलित,महिलाओ व युवाओं की जिन्दगी से प्यार नहीं,इसीलिए उन्हें मोदी योगी भी पसन्द नहीं क्योंकि मोदी-योगी दिन रात देशवासियों की कोरोना से जिन्दगी बचाने में जुटे है जिले में विधानसभा की छह सीटें हैं। जिनमें भाजपा के पांच प्रत्याशी व एक सीट पर गठबंधन अपना दल एस प्रत्याशी मैदान में हैं ।
■ सारे वाद विवाद एक तरह,राष्ट्रवाद एक तरफ- पीएम मोदी
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिले मे जनसभा को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा । पीएम मोदी ने कहा कि टीके से दो लोग डरते हैं । एक-कोरोना वायरस,दूसरा-ये टीका विरोधी लोग ।
इतना बड़ा सेवा का काम,इतना बड़ा पवित्र काम,सच्चे अर्थ में मानव की जिंदगी बचाने का मानवता का काम । लेकिन ये परिवारवादी बोल रहे हैं कि ये तो भाजपा का टीका है । पीएम मोदी ने कहा कि सारे वाद-सारे विवाद एक तरफ और राष्ट्रवाद एक तरफ । यूपी के लोगों ने ठान लिया है कि होली आने से पहले 10 मार्च को ही रंगों की होली धूमधाम से मनाएंगे । मुझे उत्तर प्रदेश में भी पहले दूसरे चरण में कईं स्थानों पर जाने का मौका मिला और तीसरे चरण के भी कुछ कार्यक्रम किए । मैं देख रहा हूं कि हर चरण में एक से बढ़कर एक जनता जनार्दन का भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता ही चला जा रहा है । यहा उन्होने शहीद स्थल बावनी इमली का जिक्र किया । फतेहपुर वालो के नस नस मे वीरता भरे होने की बात कही ।
उन्होंने कहा कि फतेहपुर,बुंदेलखंड के इस क्षेत्र में पराक्रम, वीरता लोगों के खून में है । देश का सामर्थ्य बढ़ता देखकर यहां के लोगों का उत्साह और बढ़ जाता है।लेकिन ये जो यूपी के घोर परिवारवादी हैं, उन्हें देश का पराक्रम कभी अच्छा नहीं लगा ।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार पिछले 2 सालों से गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है । दुनिया के बड़े बड़े देश अपने नागरिकों के लिए इतनी व्यवस्था नहीं कर पाए । धनी और संपन्न देश भी वो काम नहीं कर पाए, जो भारत ने करके दिखाया है ।
उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड वैक्सीन लगा ली है तो ये लोग बोलते हैं कि सरकार टीके के पीछे इतना पैसा क्यों खर्च कर रही है । लोगों की जिंदगी बचाने के लिए सरकार ने पैसे खर्च करने चाहिए या नहीं ? परिवारवादी लोगों को टीके से भी समस्या है । मोदी और योगी से भी समस्या है ।
संसदीय क्षेत्र फ़तेहपुर की विशाल जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्या कहा ।
1 – फतेहपुर, बुंदेलखंड के इस क्षेत्र में पराक्रम,वीरता लोगों के खून में है । देश का सामर्थ्य बढ़ता देखकर यहां के लोगों का उत्साह और बढ़ जाता है । लेकिन ये जो यूपी के घोर परिवारवादी हैं,उन्हें देश का पराक्रम कभी अच्छा नहीं लगा ।
2- इतना बड़ा सेवा का काम,इतना बड़ा पवित्र काम,सच्चे अर्थ में मानव की जिंदगी बचाने का मानवता का काम ।लेकिन ये परिवारवादी बोल रहे हैं कि ये तो भाजपा का टीका है ।
3- टीके से दो लोग डरते हैं ।
एक- कोरोना वायरस
दूसरा – ये टीका विरोधी लोग ।
4- रिकॉर्ड वैक्सीन लगा ली है तो ये लोग बोलते हैं कि सरकार टीके के पीछे इतना पैसा क्यों खर्च कर रही है ।
5- लोगों की जिंदगी बचाने के लिए सरकार ने पैसे खर्च करने चाहिए या नहीं ? परिवारवादी लोगों को टीके से भी समस्या है,मोदी औऱ योगी से भी समस्या है ।
6- भाजपा की डबल इंजन की सरकार पिछले 2 सालों से गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है ।
दुनिया के बड़े बड़े देश अपने नागरिकों के लिए इतनी व्यवस्था नहीं कर पाए । संपन्न देश भी वो काम नहीं कर पाए,जो भारत ने करके दिखाया है ।
7- जब लाल किले से मैंने कहा था कि देश की माताओं-बहनों की पीड़ा को दूर करने के लिए शौचालय बनाए जाएंगे, तब ये कहते थे कि कैसा प्रधानमंत्री है जो लाल किले से शौचालय की बात कर रहा है । उन्होंने न गरीबी देखी है और न गरीबों की मुसीबत देखी है ।
8- ये लोग मुफ्त राशन देने वाली योजना पर सवाल खड़े कर रहे हैं । इसलिए मैं आपके बीच आया हूं,इन लोगों से सतर्क करने के लिए आपको जगाने आया हूं । क्योंकि ये लोग ऐसी ऐसी बातें करेंगे,ऐसी ऐसी हवाबाजी करेंगे । आपको गुमराह करने के लिए खेल खेलेंगे ।
9- जिसको मेरी आलोचना करनी है वो करेंगे, जिसको मुझे नीचा दिखाने का प्रयास करना है,वो करेंगे । लेकिन मैं देश की माताओं-बहनों के लिए शौचालय के अभियान को चलाऊंगा । आज गांव-गांव, घर-घर शौचालय बने हैं ।
10- केंद्र सरकार ने जब तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनाया तो ये पूरा कुनबा उस कानून के खिलाफ खड़ा हो गया । ये कितने स्वार्थ में डूबे हैं कि जो उनको वोट देते हैं, उनका भी ये भला नहीं सोच पाते हैं । ऐसे लोगों पर भरोसा किया जा सकता है क्या ?
11- जब तक गरीब सशक्त नहीं होता है, तब तक गरीबी खत्म नहीं हो सकती है । जिस दिन गरीब सशक्त हो जाता, वो भी गरीबी खत्म करने के लिए हमारा सिपाही बन जाता है ।
12- जिन परिवारवादियों ने गरीबों को वोट बैंक बनाकर रखा था,उनकी अब नींद हराम हो गई है । इनको लग रहा है कि उनकी वोटबैंक जा रही है ।
अरे भई,ये वोटबैंक के चक्कर में ही आपने देश को तबाह करके रखा है । देशवासियों का भला कीजिए,मेरे देश के लोग उदार हैं ।
13- लोग कहते थे कि उत्तर प्रदेश में तो एक बार सरकार बनती है और दूसरी बार बदल जाती है । कुछ लोग तो सपनें देखते रहते हैं कि वैसे भी बदलना ही है । लेकिन अब तो उत्तर प्रदेश ही बदल गया है ।
14- उत्तर प्रदेश ने तो 2014,2017 और 2019 में हमें समर्थन दिया । वो पुरानी थ्योरी तो यूपी ने पहले से ही खत्म कर दी है । इसलिए 2022 में भी भाजपा विजयी होकर रहेगी । ये मैं आपके उत्साह में से देख रहा हूं ।
15- आज कल ये लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का भी विरोध कर रहे हैं । ये भारत को अब भी दूसरों पर निर्भर रखना चाहते हैं ।
लेकिन ये देश अब आश्रित रहना नहीं चाहता । हमारे यहां जो चीजें बनती हैं,उसका हमें गौरवगान करना चाहिए ।
16- परिवारवादियों की समस्या ये है कि अगर देश के गरीब,दलित,पिछड़े,आदिवासियों को साधन मिल गए,शक्ति मिल गई,तो वोट बैंक की राजनीति करने वालों की राजनीति धरी की धरी रह जाएगी । कट-कमीशन का माफिया आत्मनिर्भर अभियान से बर्बाद हो जाएगा ।
17- ये बुंदेलखंड तो अपने खिलौनों के लिए,हथकरघा और हस्तशिल्प की अपनी समृद्ध परंपरा के लिए मशहूर रहा है ।हमारे जनजातीय भाइयों बहनों का हस्तशिल्प तो पूरी दुनिया में श्रेष्ठ है । हमारी सरकार ने देश में ही खिलौने बनाने वालों को,कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना शुरू की है ।
18- फतेहपुर के लोग कभी नहीं भूल सकते हैं कि पिछली सरकार के लोग यहां कैसे-कैसे दबंगई करते थे । सरकारी जमीनों पर कब्जा यहां आम बात थी । अवैध खनन माफिया ने इस पूरे इलाके को बर्बाद कर दिया था । योगी जी की सरकार इन माफियाओं का इलाज कर रही है ।
19- ये हमारी ही सरकार है जिसने यहां के किसानों की इस तकलीफ को समझा । बाणसागर परियोजना,अर्जुन सहायक परियोजना,सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना,ऐसी कितनी ही परियोजनाएं डबल इंजन की सरकार ने पूरी कराई हैं ।
20- बुंदेलखंड के लाखों किसान कितने दशकों से केन-बेतबा को लिंक करने की मांग करते रहे हैं । लेकिन ये काम पूरा करने का बीड़ा भी डबल इंजन सरकार ने उठाया है । 44 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बुंदेलखंड के खेत खेत तक पानी पहुंचाया जाएगा ।
21- 10 मार्च को जब फिर डबल इंजन की सरकार आएगी,तो तेजी से नल कनेक्शन देने का काम किया जाएगा । मेरी मातायें बहनें तो नल से जल के मेरे अभियान को लेकर मुझे लगातार आशीर्वाद दे रही हैं ।
