फतेहपुर : विधानसभा चुनाव की कवरेज कर रहे पत्रकारों की सुरक्षा की द्रष्टि से अन्तर्राष्ट्रीय संस्था कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट (सीपीजे) की ओर से पत्रकार सुरक्षा गाइड तैयार की गयी है । पत्रकार सुरक्षा गाइड को पत्रकार साथियों के बीच यूपी वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) ने जारी किया है ।
जनपद के खागा नगर स्थित आदर्श नगर पंचायत सभागार में आयोजित पत्रकार सुरक्षा गाइड कार्यशाला में देश के जाने माने पत्रकारों ने पत्रकारों की सुरक्षा के बिषय में चिन्ता व्यक्त करते हुए बचाव के उपाय बताये ।
सुरक्षा गाइड में पत्रकार जो राज्य के चुनाव में पत्रकारिता कर रहे है । उन्हे शारीरिक हमलों,डराने की कोशिश,उत्पीडन, इंटरनेट पर डराना, कोविड संक्रमण, गिरफ्तारी,नजरबन्दी, रिपोर्टिग पर सरकारी प्रतिबन्ध आदि रूकावटों व खतरों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बचाव के बारे में बताया गया । पत्रकार सुरक्षा गाइड को यूपी जर्नलिस्ट यूनियन(यूपीडब्लूजेयू) व सीपीजे ने मिलकर जारी किया है और इसे जिलों,कस्बों व गाॅवों में चुनाव कवरेज कर पत्रकार साथियों के बीच प्रसारित किया जा रहा है । इसी क्रम में शनिवार को आयोजित कार्यशाला में पत्रकार सुरक्षा गाइड का मुख्य अतिथियों द्वारा लोकार्पण करते हुए पत्रकारों के बीच गाइड बितरित की गयी ।
इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमन्त तिवारी ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा गाइड की सबसे ज्यादा जरूरत छोटे शहरों,कस्बों व गाॅवों में काम कर रहे पत्रकारों को है ।
उन्होने कहा कि मीडिया के सामने इन चुनावों में कई तरह की चुर्नातियां और उनके बीच अपनी सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है । श्री तिवारी ने कहा कि संगठन की ओर से पत्रकार सुरक्षा गाइड को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुचाया जायेगा । उन्होने निर्देश दिया कि सुरक्षा गाइड की डिजिटल प्रतियां जल्द पाॅच राज्यों में जहाॅ चुनाव हो रहे हैं ।वहाॅ के ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों तक पहुॅचा दी जाये ।
इण्डियन फैडरेशन आफ वंर्किग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय सचिव सिद्वार्थ कलहंस एवं यूपीडब्लूजेयू अध्यक्ष टीबी सिंह ने कहा कि इस बार के चुनाव पाॅच राज्यों में अभूतपूर्व परिस्थियों में हो रहे हैं । कोरोना संकट टला नही है और प्रचार के प्रतिबन्धों के चलते प्रत्याशियों की निर्भरता मीडिया पर बढी है । राजनैतिक दलों की अपेक्षाएं ज्यादा है और दबाव भी ।
कार्यशाला की अध्यक्षता खागा की चूयरमैन श्रीमती गीता सिंह एवं संचालन तथा आभार शायर शिवशरण बन्धु हथगांमी ने किया ।
इस मौके पर हेमन्त तिवारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ,सिद्वार्थ कलहंस राष्ट्रीय सचिव इण्डियन फैडरेशन आफ वंर्किग जर्नलिस्ट,टीबी सिंह प्रान्तीय अध्यक्ष यूपी वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन,राजेश माहेश्वरी प्रान्तीय महासचिव यूपी वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन,पीपी सिंह प्रान्तीय सचिव यूपी वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन,अजय त्रिवेदी संगठन मंत्री यूपी वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन,सुनील दिवाकर प्रमुख पत्रकार लखनऊ,अजय सिंह भदौरिया अध्यक्ष जिला पत्रकार संघ फतेहपुर,प्रमुख पत्रकार रईस उद्दीन,विकास त्रिवेदी,महताब, शकील सिद्दीकी ,नीतेश श्रीवास्तव ,धीरेन्द्र बाजपेयी,कुमुद तिवारी,व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ला,सीबी त्रिपाठी ,ज्ञान सिंह, अशोक सिंह,पवन सिंह, निरंजन सिंह,अनीश सिंह,विष्णु सिंह,अतुल बाजपेयी, विवेक सिंह,मुकेश सिंह आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे ।
