फतेहपुर : जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर सचिव पूर्ण कालिक अनुराधा शुक्ला ने बताया कि माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,फतेहपुर श्री अशोक कुमार सिंह-तृतीय के दिशा निर्देशन तथा श्री अनुभव द्विवेदी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,बलात्कार एवं पाक्सो एक्ट की अध्यक्षता में जिला कारागार,फतेहपुर का निरीक्षण एवं विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया ।

विधिक जागरुकता शिविर कार्यक्रम में श्रीमती अनुराधा शुक्ला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,फतेहपुर,जेल अधीक्षक श्री मो0 अकरम खान,डिप्टी जेलर श्री अंजनी कुमार पैनल अधिवक्ता,श्री महेश कुमार,श्री राम करन ,श्री0 मो0 तारिक, श्री अमर नाथ कैथल उपस्थित रहे ।
श्री अनुभव द्विवेदी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,फतेहपुर द्वारा विधिक जागरुकता शिविर में सभी जेल-पी.एल.वी. को विधिक नियमो के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया । साथ ही निःशुल्क विधिक सेवाओ के कार्य हेतु प्रशिक्षण दिया गया एवं इनके मध्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कार्यरत सभी पी.एल.वी. को परिचय पत्र वितरित किया गया ।
प्रशिक्षण में उपस्थित पैनल अधिवक्ता द्वारा जेल में निरुद्ध अपने-अपने नामित बंदियो से मुलाकात किया एवं उनकी समस्या को सुना और उनके मुकदमे की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी ।

श्रीमती अनुराधा शुक्ला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर द्वारा उपस्थित सभी बंदियो के मध्य यह बताया गया कि सभी को अपने अधिकारो के प्रति जागरुक होना चाहिये, जिसके लिये शिक्षा बहुत जरुरी है । निरुद्ध बंदियो को जेल अपील के बारे में जानकारी दी गयी । सचिव द्वारा बताया गया कि जेल में निरुद्ध बंदियो को किसी भी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जेल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक में सम्पर्क कर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते है ।
श्री अनुभव द्विवेदी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,फतेहपुर द्वारा शिविर में बताया गया कि यदि जेल में निरुद्ध किसी बंदी के पास अधिवक्ता नही है तो वह जरिये जेल अधीक्षक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर सकते है जिस पर उन्हे निःशुल्क अधिवक्ता मिल जायेगा । सभी बंदियो से प्रातः काल में मिलने वाले भोजन एवं अन्य समस्याओ के बारे में जानकारी पूछी गयी जिसमें सभी बंदियो ने रोटी,चावल,चना की दाल व आलू मूली की सब्जी मिलना बताया गया है ।
