फतेहपुर : हर वर्ष 21 फरवरी अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस अवसर पर विभिन्न राजभाषा प्रतियोगिताएं,संगोष्ठी,समारोह का आयोजन किया जाता है । इसी क्रम में आज 28 फरवरी 2022 को क्षेत्रीय कार्यालय फतेहपुर में अंतराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कवि महेश चंद्र त्रिपाठी उपस्थिति रहे ।

क्षेत्रीय प्रमुख डी.के.श्रीवास्तव ने बुके और शाल प्रदान कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया ।
श्री त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में सहज और सरल हिन्दी का प्रयोग करने पर बल दिया । उन्होंने कहा कि कोई भाषा उतनी समृद्ध होती चली जाती है । जितना वो दूसरी भाषा के शब्दों को अपने अन्दर समाहित करती जाती है और हिन्दी में यह विशेषता है । इसके साथ ही उन्होनें कविता पाठ भी किया । क्षेत्रीय प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है । मातृभाषा के प्रति हम सभी का विशेष लगाव रहता है । जन्म लेने के बाद जब से हम बोलना शुरू करते हैं तो पहला शब्द अपनी मातृभाषा में बोलते हैं । यह हमारा सौभाग्य है की हिन्दी जैसी समृद्ध भाषा हमारी मातृभाषा है ।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम में उप क्षेत्रीय प्रमुख एस.के.पाण्डेय,आरबीडीएम ओम नारायण एवं क्षेत्रीय कार्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे । प्रबन्धक राजभाषा श्री रामू तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया ।
