फतेहपुर : मादक पदार्थो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज 40 लीटर अवैध देसी शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया ।
जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पारादान मोड़ के समीप मुखबिर की सटीक सूचना पर खजुहा चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी ने पुलिस बल के साथ एक आरोपी रिंकू उम्र 30 वर्ष पुत्र चंद्रभान निवासी कंचनपुर को 40 लीटर अवैध देसी शराब के साथ पकड़ लिया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई ।
चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध शराब के साथ खड़ा हुआ । जिस पर छापेमारी की कार्रवाई की गई और आरोपी मौके से पकड़ा गया । उसके पास से 40 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है ।
