फतेहपुर : थाना घेराव कर रही भीड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के दौरान ईंट पत्थर चलाने शुरू कर दिया जिससे एसडीएम व एसपी की गाड़ियों के साथ कई पुलिस वाहनों के शीशे टूट गए । पत्थरबाजी के दौरान आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी भी बुरी तरह जख्मी हो गए । जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । किसी तरह मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में उत्तेजित ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को काबू में किया । घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा । स्थित अब नियंत्रण में बताई जा रही है ।
