फतेहपुर । थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे का एक नामी-गिरामी हिस्ट्रीशीटर इन दिनों जेल से ही अपने विरोधियों के खिलाफ खड़यंत्र रच रहा है ।
सूत्रों की माने तो इस पूरे मामले में वह छोटी धाराओं में जेल गया और जेल से ही साजिस कर इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रयास करने में जुटा हुआ है ।
इसके लिए उसने अपने गुर्गों को भी लगा रखा है बताते हैं कि कस्बे के ही एक बड़े फार्म हाउस में ऐसे अराजक तत्वों का आना जाना है । जो घटना को अंजाम देने के लिए पिछले कई दिनों से रैकी करने में जुटे हुए हैं ।
हालांकि इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी हो गई है और पुलिस हिस्ट्रीशीटर के उस चालक को शिकंजे में लेने की तैयारी शुरू की है जो इस समय पूरे मामले का मास्टर माइंड बना हुआ है ।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हसवा कस्बे में पिछले काफी समय से एक हिस्ट्रीशीटर का आतंक व्याप्त है ।बताया जाता है कि लोगों से वसूली करके तरह तरह से उन्हें प्रताड़ना दी जाती है और इलाके की पुलिस भी इस हिस्ट्रीशीटर की मददगार बनी हुई है ।
ग्रामीणों का तो यहां तक कहना है कि हिस्ट्रीशीटर ने जो भारी-भरकम फार्म हाउस बना रखा है वह भी पूरी तरीके से अवैध है और ग्राम समाज की जमीन पर बनाया गया है लेकिन पुलिस प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन तक इस पूरे मामले में हाथ डालने से कतरा रहा है ।
जानकार सूत्रों का कहना है कि थाने का हिस्ट्रीशीटर अपने विरोधियों को निपटाने के लिए पिछले काफी समय से अनेक तरीके अपना रहा है और अभी हाल में ही एक मामले पर जेल चला गया है ।
हालांकि जिन धाराओं में जेल गया है उसमे जमानत होने का भी प्रावधान है लेकिन शातिर दिमाग वाले ने अपनी जमानत नहीं करवाई और जेल से ही विरोधियों को सबक सिखाने की ठान लिया है हालात ऐसे बन गए हैं कि अब हसवा कस्बे में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि फार्म हाउस पर पिछले कई दिनों से लोग आते हैं हिस्ट्रीशीटर के खास लोगों पर पैनी नजर रखे हुए हैं जिससे किसी बड़ी वारदात को इनकार नहीं किया जा सकता है घटना भले ना हुई हो लेकिन इसके पहले ही लोगों के बीच में किसी अनहोनी को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है ।
हालांकि इस पूरे मामले में थरियांव पुलिस का कहना है कि इस हिस्ट्रीशीटर के ड्राइवर को तलाश की जा रही है और उससे पूछताछ इस बात की जानकारी की जाएगी कि आखिर यहां आने वाले अराजक तत्व कौन लोग हैं और उनका क्या मकसद है ।
