फतेहपुर । प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर रक्तदान के क्षेत्र में निः स्वार्थ भाव से कार्य करते हुए विगत वर्षों में ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी’ के सदस्यों ने समाज में सक्रिय रूप से अग्रेसर की भूमिका निभाई है । जिसके लिए संस्था को समय-समय पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होते रहे हैं ।
इसी क्रम में जनपद फतेहपुर की सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संस्था को अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘निफा’ द्वारा ‘इंटरनेशनल लाइफ सेवर अवॉर्ड’तथा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स,लंदन द्वारा ‘सहभागिता प्रमाण पत्र’ प्रदान किया गया है । ये सभी सम्मान दिनांक २६ मार्च को लखनऊ स्थित बौद्ध शोध संस्थान,गोमती नगर में एडीजीपी श्री विनोद कुमार सिंह के करकमलों द्वारा संस्था को भेंट किए जाएंगे ।
