– दूसरे परिक्षार्थियों की जगह दे रहे थे परीक्षा ,परीक्षा केंद्र को ब्लैक लिस्टेड करने के लिए लिखा डीआईओएस ने पत्र ।
फतेहपुर । फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने बोर्ड परीक्षा दे रहे दो फर्जी परीक्षार्थी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले कर दिया ।
यह फर्जी परीक्षार्थी दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहे थे । दोनों परीक्षार्थियों पर डीआईओएस की तहरीर पर पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है ।
इस मामले को लेकर डीआईओएस ने कार्य में शिथिलता बरतने वाले एक परीक्षा केंद्र को ब्लैक लिस्टेड करने के लिए पत्र लिखा है । यह जानकारी आपको डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी है ।
