फतेहपुर । देवमई विकासखंड के मुसाफा ग्राम के सिद्ध मंदिर में गॉव की कावड़ समिति ने स्वयंभू शिवलिंग बाबा बूढ़ेनाथ स्वामी के दरबार मे विशाल भंडारा का आयोजन हुआ । मुसाफा चौराहे पर स्थित बूढ़ेनाथ स्वामी मंदिर पर शुक्रवार को बाबा के श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से रामायण का अखंड पाठ किया ।

इसमें कई गांव के लोगों ने पहुंचकर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया । यहां सबसे पहले भक्तों ने बाबा के भोग के बाद कन्याओं को सहभोज कराया । उसके बाद भंडारा शुरू किया गया । आयोजकों ने बताया कि मंदिर पर यह कार्यक्रम हर वर्ष सैंतीस वर्षों से निरन्तर होता आ रहा है । होली के आठवें दिन में रामायण का अखंड पाठ का आयोजन होता है । शुक्रवार को शाम साढ़े आठ बजे मंदिर परिसर होली जलाई गयी जिसमे जो कावड़िया अपना डोला ले जाते है उन डोलो को भी उसी अग्नि मे समाहित करेगें । इसमें कावड़ समिति के लोगों का विशेष सहयोग रहता है ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कावड़ समिति के अध्यक्ष बउवन कुशवाहा,ओंसरण विश्कर्मा,संजय गुप्ता,परवेज शाहू नरेंद्र शिवहरे,आयुष पांडे ,लता अवस्थी, महावीर कुशवाहा ,सीबू कुशवाहा, अर्जुन शाहू, संगम,अनमोल ,महेंद्र शिवहरे,शिवम त्रिवेदी,शुभम त्रिवेदी,मनू,आयुष,मोहित,नन्नू,रामनारायण शाहू आदि कावड़िया रहे ।
