कानपुर । उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के मुखिया के रूप में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे प्रदेश प्रभारी डॉ० के०एम०त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला प्रदेश महामंत्री कुलदीप सक्सेना प्रदेश सचिव सुरेश चौरसिया कीर्ति कुमार शुक्ला रवीन्द्र त्रिपाठी एवं मुकेश दीक्षित प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता मण्डल अध्यक्ष पी०एन०शर्मा किशन चन्द्र मेहरोत्रा रमेश कुमार शर्मा दिनेश कुमार अग्रवाल सदस्यगण राकेश दुबे प्रदीप नागर व जय प्रकाश तिवारी ने योगी आदित्यनाथ एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों द्वारा शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है ।
पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों को वर्तमान सरकार से यह अपेक्षा है कि अपनी जान हथेली पर रखकर देश को सच्चाई से रूबरू कराने की खबर पहुंचाने वाले पत्रकारों की सुरक्षा एवं हितों की अनदेखी न हो ।
पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने पत्रकारों की सुरक्षा,उसका परिवार का बीमा आदि के सम्बन्ध में शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो सरकार को इसकी कीमत चुकानी होगी ।
