फ़तेहपुर । प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर राकेश सचान का जनपद के कोने कोने में ज़ोरदर स्वागत किया गया । स्वागत से अभिभूत कैबिनेट मंत्री ने जनपद वासियों के अपार स्नेह के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया ।
आज रविवार को योगी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद जनपद के पूर्व सांसद रहे एवं वर्तमान में कानपुर देहात जनपद के भोगनीपुर विधान सभा से विधायक राकेश सचान के प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनके शुभचिंतकों ने दलीय सीमा तोड़कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया ।

स्वागत के क्रम में जनपद की सीमा छिवली नदी से स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ जो कल्याणपुर,औंग,चौडगरा मलवां, शहर सीमा पर ज्वालागंज चौराहा पर भव्य पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया ।
स्वागत करने वालों में अजय अवस्थी,विनय गुप्ता पूजा पांडे गायत्री सिंह मोहम्मद,सिराज खान सहित अनेक लोग शामिल रहे । वही शांति नगर स्थित आवास के निकट पूर्व विधायक आनंद लोधी के पुत्र व पूर्व ब्लाक प्रमुख अक्षय लोधी के द्वारा श्री सचान का स्वागत किया गया ।
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का काफिला जैसे ही थरियांव बाई पास के निकट पहुचा,पूर्व विधायक स्व. केके सिंह के पुत्र राघवेंद्र सिंह उर्फ़ नितिन सिंह,शीमू सिंह चंदेल वीर प्रताप सिंह सुभाष सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की सँख्या मे लोगों ने फूल मलाओ से लादकर जमकर स्वागत किया ।
स्वागत के पश्चात कैबिनेट मंत्री का काफिला खागा के लिये रवाना हुआ जहां से विजयीपुर,असोथर आदि जगहों पर भी कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया ।
इस मौके पर वीरू सिंह,मो. मुर्तुज़ा,मो. सलमान,नीरज सिंह ,शिव बदन सिंह,नीलेश गुप्ता,अनुज सिंह पटेल,श्रीराम गुप्ता, अश्वनी कुमार,तेज़ प्रताप सिंह धर्मेंद्र सिंह आदि रहे ।
