फतेहपुर । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 04 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक सभी परिषदीय विद्यालय में वृहद स्तर पर “स्कूल चलो अभियान” संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है । इस महा अभियान का आज श्रावस्ती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगाज़ किया है । जनपद फतेहपुर के सभी 2128 परिषदीय विद्यालयो में विधायकगण,जनप्रतिनिधियों, बच्चों व शिक्षकों द्वारा इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया । इसी क्रम में विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की उपस्थिति में सजीव प्रसारण देखा व सुना गया ।
"स्कूल चलो अभियान" के शुभारंभ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण कार्यक्रम विकास भवन में देखा गया इसी प्रकार जनपद के समस्त 2128 विद्यालयों में छात्र-छात्राओं व अध्यापकों की उपस्थिति में सजीव प्रसारण देखा गया । @CommissionerPrg @UPGovt pic.twitter.com/Jcwm4H6BGI
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) April 4, 2022
इसके पश्चात जनपद स्तरीय “स्कूल चलो अभियान” कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलित करके किया । इस मौके पर बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिये गए निर्देशो का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाय । शिक्षकगण अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करे । परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कार्य तत्तपरता के साथ करे । शिक्षा सभी का मौलिक अधिकार इससे कोई भी बच्चा वंचित न रहने पाये । बच्चों का नामांकन का शत- प्रतिशत करने के लिए कार्ययोजना बनाकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जगरूक करते हुए नामंकन कराया जाय ।
स्कूल चलो अभियान की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस मौके पर जिलाधिकारी ने जनपद में आज नामांकन करने वाले पांच बच्चों- करन,कक्षा-01,विकास खंड तेलियानी के प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकीपुर,सुमन देवी कक्षा-0 6 उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलिन्दा,कु0 कल्पना देवी कक्षा-0 6 उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) अवधेश नगर,आयुष कुमार कक्षा-01 प्राथमिक विद्यालय कान्धी,कु0 शिवकुमारी कक्षा-01 प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर (कम्पोजिट) को मॉडल के रूप रोली टीका,फूल,शिक्षा की किट देकर पढ़ने के लिए बच्चों का हौसला बढ़ाया ।
वर्ष 2021-22 के वार्षिक परीक्षा परिणाम में विकास खंड में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । परिषदीय विद्यालयों में सर्वाधिक नामांकन करने वाले 05 प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस/जिला पंचायत राज अधिकारी सुश्री निधि बंसल,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित खंड शिक्षा अधिकारी एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे ।
