फतेहपुर । जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर सचिव पूर्ण कालिक श्रीमती अनुराधा शुक्ला ने बताया कि माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,फतेहपुर श्री अशोक कुमार सिंह-तृतीय के दिशा निर्देशन में जिला कारागार,फतेहपुर में विधिक जागरुकता शिविर का महिला बंदियो के मध्य आयोजन किया गया ।
विधिक जागरुकता शिविर कार्यक्रम में श्रीमती अनुराधा शुक्ला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,फतेहपुर,डिप्टी जेलर श्री अंजनी कुमार उपस्थित रहे ।
श्रीमती अनुराधा शुक्ला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर द्वारा उपस्थित सभी निरुद्ध महिला बंदियो के मध्य यह बताया गया कि सभी को अपने अधिकारो के प्रति जागरुक होना चाहिये और आज के समय में शिक्षा बहुत जरुरी है । अपने बच्चो को शिक्षा जरुर दिलाये । जेल में निरुद्ध यदि किसी महिला बंदी के पास अधिवक्ता नही है तो वह जरिये जेल अधीक्षक या तो वह जेल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक में सम्पर्क कर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते है । जिससे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर सकते है । जिस पर उन्हे निःशुल्क अधिवक्ता मिल जायेगा ।
सचिव द्वारा सभी महिला बंदियो से प्रातः काल में मिलने वाले भोजन एवं अन्य समस्याओ के बारे में जानकारी पूछी गयी । जिसमें सभी महिला बंदियो ने प्रातः काल भोजन में साफ-सुथरा एवं सही समय पर मिलना बताया गया है । इसके अतिरिक्त नवरात्रि में फलाहार आदि मिलना भी बताया गया है । कार्यक्रम में कुल 82 महिला बंदी उपस्थित पायी गयी ।
