लखनऊ । भारत के सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने आज गैलेक्सी एम33 5जी पेश करने का ऐलान किया । जो बेहतरीन प्रदर्शन के साथ युवा पीढ़ी (जेनरेशन एमजेड) की दीवानगी को पूरा करने वाला हरफनमौला डिवाइस है । 5 नैनोमीटर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की ताकत वाला गैलेक्सी एम33 5जी में 600 एमएएच की बड़ी बैटरी है और 120 हर्ट्ज फुल एचडी+ डिस्प्ले है । जिससे मंत्रमुग्ध करने वाला अनुभव मिलता है ।
सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ निदेशक और प्रोडक्ट मार्केटिंग प्रमुख आदित्य बब्बर ने कहा, “सैमसंग के दर्शन के मुताबिक ही हम नए गैलेक्सी एम33 5जी के साथ इनोवेशन के दायरे को और भी बढ़ा रहे हैं । यह शानदार डिवाइस है, जो हमारे एमजेड पीढ़ी के हमारे युवा उपभोक्ताओं के अंतहीन जज्बे और दीवानगी का साथ देने के लिए तैयार है ।
हमारे उपभोक्ता जो भी करना चाहें, गैलेक्सी एम33 5जी ‘उसके लिए तैयार’ है । फोन में 5 नैनोमीटर इक्जाइनस प्रोसेसर और 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी जैसे इस श्रेणी के सर्वोत्तम फीचर हैं । इसमें वॉयस फोकस, पावर कूल तकनीक और ऑब्जेक्ट इरेजर जैसे रोमांचक इनोवेशन भी हैं, जो युवाओं को अपने काम में सभी बाधाएं लांघने का मौका देते हैं ।”
गैलेक्सी एम33 5जी में 2.4 गीगाहर्ट्ज तक 8 कोर वाला 5 नैनोमीटर का चिपसेट है । जिससे यह बेहद तेज और कम से कम पावर में अधिक से अधिक काम करने वाला बन गया है । इसमें रैम प्लस फीचर भी है । जो इस्तेमाल करने के तरीके को कुशलता के साथ भांप लेता है और आसानी से ढेर सारे काम (मल्टी-टास्क) करने के लिए आपको 16जीबी तक वर्चुअल रैम मुहैया कराता है । गैलेक्सी एम33 5जी में इस श्रेणी की सर्वश्रेष्ठ 6000 एमएएच बैटरी है जो पूरे दिन चल जाती है । इसमें रिवर्स चार्जिंग की सुविधा मिलती है । जिससे आप किसी भी समय किसी का भी फोन अपने फोन से चार्ज कर सकते हैं । गैलेक्सी एम33 5जी में 25 वॉट फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है । जिससे आपके फोन को कम समय में भी ज्यादा पावर मिल जाती है ।
गैलेक्सी एम33 5जी के 6जीबी रैम और 128जीबी मेमरी वाले मॉडल की कीमत 18,999 रुपये है तथा 8जीबी रैम और 128जीबी मेमरी वाले मॉडल की कीमत 20,499 रुपये है । खास शुरुआती ऑफर के तहत 6जीबी+128जीबी मॉडल 17,999 रुपये और 8जीबी+128जीबी मॉडल 19,499 रुपये में उपलब्ध होगा । इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड इस्तेमाल करने वाले 2,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक हासिल कर सकते हैं ।
गैलेक्सी एम33 5जी की बिक्री 8 अप्रैल, 2022 को दोपहर 12 बजे से सैमसंग.कॉम, एमेजॉन.इन, अग्रणी ऑनलाइन पोर्टलों और चुनिंदा रिटेल स्टोरों पर शुरू हो जाएगी ।
