– शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने,बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति ,नामांकन कराने व मेन्यू के अनुसार मध्यान्ह भोजन देने, सामग्री प्राप्ति का रजिस्टर बनाने का डीएम ने दिया निर्देश ।
फतेहपुर-जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने आज दिन बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय महात्मा गांधी नगर क्षेत्र,प्राथमिक विद्यालय पीरनपुर,राजकीय कन्या प्राइमरी पाठशाला नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने ने बच्चों के पठन-पाठन,शिक्षा की गुणवत्ता,मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता,उपस्थित पंजिका,रसोइया घर आदि की जांच किया । हर बच्चे में प्रकृति के चेतना होती है जररूत है तो उसको निखारने की जो शिक्षा के माध्यम बच्चों माध्यम से उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता हैं । इसलिए बच्चों के शिक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी । जिलाधिकारी ने स्वयं बच्चों से प्रश्न पूछा और फिर ब्लैक बोर्ड पर लिखाकर उत्तर को समझाया । प्रधानाध्यापिकाओ से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने,बच्चों की उपस्थिति का प्रतिशत बढ़ाने,बच्चों का नामांकन कराने,बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन देने,भोजन सामग्री के लिए प्राप्ति रजिस्टर बनाने के निर्देश दिये ।
बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय महात्मा गांधी नगर क्षेत्र, प्राथमिक विद्यालय पीरनपुर, राजकीय कन्या प्राइमरी पाठशाला नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर बच्चों के पठन-पाठन, शिक्षा की गुणवत्ता एवं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को देखा ।@CommissionerPrg @UPGovt pic.twitter.com/wjyBSsMLhr
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) April 6, 2022
जिलाधिकारी फतेहपुर से ट्विटर के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त हुई ।
उच्च प्राथमिक विद्यालय महात्मा गांधी नगर क्षेत्र में बी०एड० के प्राशिक्षुओ द्वारा कक्ष में बच्चों को पढ़ाते हुए पाया गया । शिक्षामित्र द्वारा अभिलेखीय कार्य करते हुए पाए जाने पर कहा कि स्कूल समय के पहले कर ले अथवा बाद में एवं बच्चों को शेड्यूल बनाकर विषयवार पढ़ाने के निर्देश दिये ।
प्राथमिक विद्यालय पीरनपुर नगर क्षेत्र में बीएड के प्राशिक्षुओ के अनुपस्थिति पाये जाने पर नियमनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये वहीं मेन्यू के अनुसार आज तहरी व उबला हुआ दूध दिया जाना था । परन्तु बच्चों को तहरी दी गयी और उबला हुआ दूध नहीं दिया गया ।
जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और सख्त हिदायत दी कि बच्चों को मेन्यू के अनुसार मिड डे मील गुणवत्तापूर्ण दिया जाए ।
इस अवसर पर संबंधित उपस्थित रहे ।
