कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम फुफुवार में एक चलती इको कार में अचानक आग लग गई । अचानक कार में आग लगने से हड़कंप मच गया । वही इको कार में बैठी सवारियों व ड्राइवर ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी अपनी जान बचाई । वही गांव के लोगों द्वारा बहुत ही मेहनत से कार में लगी आग पर काबू पाया गया । लेकिन जब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी । वही मिली जानकारी के अनुसार फुफुवार गांव निवासी मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि उनका ड्राइवर गुरुवार दोपहर के समय इको कार से टोस बाजार जा रहा था ।
समय लगभग 1:40 बजे फुफुवार गांव की तरफ वापस आ रहा था तभी गांव के ही किनारे कारमें अचानक आग लग गई। कर में आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई । वही गांव वालों की बहुत ही मेहनत के बाद आग में काबू पाया गया । कार चालक इस्माइल पुत्र अब्दुल गनी ने बताया कि बाजार सब्जी लेने गया था जैसे ही वह फुफुवार गांव पहुंचा तो उसने देखा कि कार के पिछले हिस्से से आग की लपटें उठ रही है । उसने धुआं उठता देख तुरंत किसी तरह कार से कूद कर अपनी जान बचाई । वही सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है । वही कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है ।
