कानपुर । प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय जी.टी. रोड में 12 अप्रैल को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें 823 रिक्तियों हेतु छह कंपनियां प्रतिभाग करने आ रही हैं ।
यह जानकारी प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक (सेवा) एस.पी.द्विवेदी ने दी उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जो रोजगार मेले में भाग लेना चाहते हैं ।
वह सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल पर sewayojan.up. nic.in अपना पंजीयन कर अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार कंपनी का चयन कर 11 अप्रैल 2022 की दोपहर 3:00 बजे तक सिर्फ वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। ।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पुरुष व महिलाएं जिनकी आयु 18 से 39 वर्ष तक है तथा जिनकी योग्यता हाईस्कूल से स्नातक एवं परास्नातक है वह 9000 रू. से ₹15000 प्रति महा वेतनमान पर अपनी चुनी हुई कंपनियों में ट्रेनीज,सिक्योरिटी गार्ड (हाइट 70 से. मी.) ,डिलीवरी एग्जीक्यूटिव ,एचआर एग्जीक्यूटिव/मल्टीटास्किंग एग्जीक्यूटिव एल.जी.ई.बीडी.ई. आरो टेकनीशियन ,अकाउंटेंट कंप्यूटर ऑपरेटर तथा मैनेजर सेल्स पदों हेतु निम्न कंपनियों प्रीविलेज पीपुल लखनऊ,जी. फोर सिक्योर सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली,इंलनेट ग्लोबल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड,एक्जेंट एक्वा प्रा.लि.,पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड कानपुर व श्री राम ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस कानपुर में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । सहायक निदेशक ने बताया कि 12 अप्रैल को होने वाले रोजगार मेले के लिए अभ्यर्थी 11 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे तक प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय में सी.वी. बायोडाटा एवं पंजीयन कार्ड की कॉपी सहित कक्ष संख्या 13 में जमा कर सकते हैं ।
