फतेहपुर । रेवाड़ी खुर्द गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा और श्रीराम कथा के विसर्जन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । भंडारे में भक्तो ने प्रसाद को चखा । वही कथा प्रवक्ता कनिष्ठ जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती महाराज जी ने चलते समय राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि अगर राष्ट्र को सुद्रण करना है तो हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति पवित्र सोच लाना होगा । जब तक सोच पवित्र नहीं होगी तब तक राष्ट्र के विषय में हम कोई भी चिंतन नहीं कर सकते हैं । जब तक हम राष्ट्र का चिंतन नहीं करेंगे तो राष्ट्र को हम कुछ भी संबल प्रदान नहीं कर सकते हैं । यदि आज देश को मजबूत करना है,तो हमें आपको सबको मिलकर के राष्ट्र के लिए शुभ चिंतन करना होगा ।
एक व्यक्ति विशेष,जाति विशेष,वर्ण विशेष,पार्टी विशेष के द्वारा राष्ट्र का कल्याण संभव नहीं है ।
“सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया” इस सिद्धांत को लागू करते हुए हम सब केवल संकल्प ले ले कि हमारा भी सहयोग राष्ट्र को हो और अगर हम राष्ट्र का सहयोग करेंगे,एक राष्ट्र विश्व की महाशक्ति के रूप में हमारे आपके सामने प्रस्तुत होगा ।
इस मौके पर नरेश कुशवाहा,सरला कुशवाहा,रामसनेही पाण्डेय,ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री,छोटे यादव (प्रधान),प्रशांत पाण्डेय, रवि मिश्रा (प्रधान),अजीत सैनी(भाजपा सोशल मीडिया प्रमुख ),राकेश कुशवाहा,विनोद शुक्ला,करन सिंह,मंगल कुशवाहा, पप्पू तिवारी, विनोद कुशवाहा,रज्जन सोनी, बब्लू अग्निहोत्री, शिवशंकर तिवारी, विपिन शुक्ला, जितेन्द्र कुशवाहा,उमेश, लोली अग्निहोत्री,जीतू,राजा,वीरेंद्र कुशवाहा,सुमित यादव,सहित आदि लोग मौजूद रहे ।
