– भाजपा प्रत्याशी को कुल 5307 मतों में 4686 मत मिले जबकि सपा प्रत्याशी को मात्र 299 मत मिले,172 मत अवैध पाए गए ।
फतेहपुर । उत्तर प्रदेश विधान परिषद-28 कानपुर-फतेहपुर प्राधिकी निर्वाचन क्षेत्र में गत 9 अप्रैल को हुए मतदान की आज गणना हुई । जिसमें भाजपा प्रत्याशी अविनाश सिंह ने सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव को पराजित कर जीत हासिल किया । निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 5307 में से भाजपा प्रत्याशी अविनाश सिंह ने 4648,मत प्राप्त किए जबकि सपा प्रत्याशी कल्लू यादव को मात्र 299 मतों से ही संतोष करना पड़ा । शेष मत 172 अवैध पाए गए ।



अविनाश सिंह का वैसै पहले ही जीतना तय माना जा रहा था।जीत की वैधानिक घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें बधाई दी ।
जीतने की घोषणा होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर बधाई दी ।
