फतेहपुर । विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि आमजन मानस को जन स्वास्थ्य सुविधाओ को सजगता से उपलब्ध कराये । जन स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने में कोई लापरवाही न करें । बच्चों के सभी टीकाकरण कार्य ससमय कराये,जो टीकाकरण से छूटे बच्चों का चिह्नित करते हुए टीकाकरण कार्य हर हाल में पूर्ण कराये । 108,102 एम्बुलेंस के वाहनों के कार्य की रिपोर्ट प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अपने -अपने क्षेत्र की उपलब्ध कराये । एचआईवी किट से जांच के लिए प्रशिक्षण कराकर जाच कार्य कराये । क्षय रोगी को चिह्नित करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के मध्यम से मच्छरदानी,फल वितरित कराये ।
कोविड-19 संक्रमण की जांच लगातार जारी रखे । बैठक में सभी बिन्दुओ की बिंदुवार समीक्षा किया । पिछले बैठक की कार्यवाही की पुष्टि किया । जिन स्वास्थ्य केंद्रों में एनम के पद रिक्त है । उनमें सेवानिवृत्त एनम यदि कार्य करने की इच्छुक है तो नियमानुसार कार्यवाही पूरा कराते हुए कार्य पर रख जाय । जिससे कि नागरिको स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने में कोई समस्या न हो ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश,प्राशिक्षु आई0एस0 सुश्री निधि बंसल,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष,महिला,जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गण सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे ।
