फतेहपुर । रेवाड़ी न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रेवाड़ी प्रथम में चहक कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम के निवासी सभी अभिभावकों कों बुला कर योजना के बिन्दुओ कों सविस्तार से समझाया गया तथा उनसे अनुरोध किया गया की बच्चो कों समय से तैयार करके स्कूल तक बच्चो कों पहुँचाना है ।
साथ ही साथ अभिभावकों एवं शिक्षकों की मासिक मीटिंग में बच्चो की प्रगति की समीक्षा की जायेगी एवं निरंतर सम्पर्क रखा जायेगा ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एकेडमिक रिसोर्स परसन डॉ0 सुनील कुमार तिवारी ने किया । विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती स्वीटी मिश्रा ने संचालन किया ।
विद्यालय परिवार में सुमन,रीतू केसरवानी,उमा देवी,आंगनवाड़ी सुषमा, एस एम सी राजेश गुप्ता,अभिभावकों में रिंकी,पूजा ,रेनू नितन सूरज प्रभा, आयुषी आदि ने प्रतिभाग किया ।
