फतेहपुर । स्काउट गाइड कार्यालय हाल फतेहपुर में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने प्रार्थना का पंचांग फेस-2 अभियान का शुभारंभ माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलित करके किया । यह अभियान 25 अप्रैल,2022 से 20 मई, 2022 तक चलेगा ।
"प्रार्थना का पंचांग"अभियान अंतर्गत समस्त सरकारी विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को स्काउट गाइड कार्यालाय में प्रमाण पत्र, पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया । pic.twitter.com/196Pm3nnXo
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) April 22, 2022
उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से जनपद के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रार्थना सभा को विभिन्न गतिविधियों के द्वारा छात्रों में आत्मविश्वास जागृत करना ,विद्यालयी परिवेश एवं अनुशासन की बेहतर समझ विकसित करना तथा व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना है ।
उन्होंने कहा कि शिक्षकगण इच्छाशक्ति से दृढ़ संकल्पित होकर अपने दायित्व का निर्वहन करे,ड्रॉप आउट बच्चों को नामांकित करे, बच्चों की शिक्षा को उन्नयन तक ले जाने के प्रयास करे ।
इस अभियान में भी प्रार्थना का पंचांग फेस-1 की सभी गतिविधियों को प्रार्थना सभा मे जारी रखा जाय । प्रार्थना पंचाग फेस-02 में बच्चों को जिम्मेदारी,नियमितता, सुरक्षा, ईमानदारी,सहयोग,समयबद्धता आदि शब्दों के बारे में जानकारी देने के साथ ही अंग्रेजी में स्पेलिंग्स के साथ सिखाया जाय, हिन्दी मे कविता,घड़ी में समय देखना,आकृति बनाना आदि बच्चों को सिखाना है ।
इस अभियान में अच्छा कार्य वाले शिक्षक,बच्चों को सम्मनित व पुरस्कृत किया जाएगा ।


इस मौके पर प्रार्थना का पंचाग फेस-01 अभियान में विजेता शिक्षकों को प्राशिस्त पत्र,अंग वस्त्र व तुलसी का पौध देकर सम्मानित किया ।
सम्मानित विद्यालयों में-ब्लॉक मलवां के प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर-2,ब्लॉक हथगाम के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुम्भीपुर,खजुहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टिकारी मनौती, ऐराया ब्लॉक के कॉम्पोजिट विद्यालय धनकामई,ब्लॉक धाता के कॉम्पोजिट विद्यालय विरधौलपुर,फतेहपुर नगर से प्राथमिक विद्यालय अस्ती,ब्लॉक तेलियानी के प्राथमिक विद्यालय जगनन्नाथपुर,देवमयी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मायाराम खेड़ा,ब्लॉक भिटौरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहट्टा, ब्लॉक हसवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय छिछनी,ब्लॉक अमौली के प्राथमिक विद्यालय गढ़वा,ब्लॉक बहुवा के कॉम्पोजिट विद्यालय पखरौली,ब्लॉक विजयीपुर के प्राथमिक विद्यालय टेनी, ब्लॉक असोथर के उच्च प्राथमिक विद्यालय जरौली को सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री महेन्द्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार कुशवाहा,जिला बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त जिला समन्वयक तथा नीति आयोग की सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन के पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित गण उपस्थित रहे ।
