फतेहपुर । आज जिलाधिकारी के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर द्वारा खंभापुर,फतेहपुर शहर में खेलकूद मैदान की भूमि पर निर्मित अवैध निर्माण को ध्वस्त कराकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया ।

खंभापुर की गाटा संख्या 253 व 254 (कुल क्षेत्रफल 0.30200 हे.) राजस्व अभिलेख में खेलकूद मैदान व विद्यालय के नाम दर्ज है । इस भूमि पर राजेश कुमार वर्मा द्वारा पूर्व में एक एक विद्यालय संचालित था । वर्तमान में विद्यालय में पढ़ाई लिखाई नहीं होती थी ।
उपजिलाधिकारी सदर नवनीत सेहारा, नायब तहसीलदार सदर विकास पाण्डेय व कोतवाली फतेहपुर के पुलिस बल ने उक्त भूमि पर से अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया ।
इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार,लेखपाल ओम प्रकाश, अनुपम कुमार व आदि उपस्थित रहे ।
