फतेहपुर । बिन्दकी कोतवाली परिसर में आयोजित विदाई समारोह में खजुहा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप तिवारी को माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराकर विदाई दी गई । वही नव नियुक्त खजुहा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी का स्वागत किया गया ।

विदाई करने वालों में एसएसआई राजेश कुमार सिंह, जोनिहा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक महेश सिंह,उपनिरीक्षक मान सिंह, उप निरीक्षक विवेक सिंह सहित समस्त कोतवाली पुलिस स्टाफ ने स्थानांतरित चौकी प्रभारी खजुहा उप निरीक्षक संदीप तिवारी व नव नियुक्त उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।














अधिकारी आते हैं जब सब के साथ घुल मिल जाते हैं और अगर अचानक स्थानांतरण की सूचना मिलती है तो थोड़ा सा कष्ट होता है ।
