फतेहपुर । श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार ने अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठा0 दरियांव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय के हाल में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और राजकीय पालीटेक्निक कालेज के 30 छात्र/छात्राओ को टेबलेट वितरित किया एवं एमबीबीएस प्रथम वर्ष/पॉलिटेक्निक के छात्र/छात्राओ ने प्रश्न पूंछे जिसका मंत्री ने बखूबी से जवाब दिया और संतुष्ट किया तथा छात्र/छात्राओ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
साध्वी निरंजन ज्योति,राज्यमंत्री,उपभोक्ता मामलों,खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने कहा केंद्रीय मंत्री का दोआबा की धरती पर शीष झुककर अभिनंदन करती हूं छात्रों द्वारा पूंछे गए सवालों के जवाब देने से हमको भी जवाबो से सीख मिली है । राजनैतिक अवधि में मेडिकल कॉलेज बनने पर मेरा सपना साकार हुआ । इस महाविद्यालय की संरचना में मंत्रियों द्वारा दिया गया है । वह प्रशंसा के पात्र है मैं चाहती हूं कि आप जनपद फतेहपुर को गोद ले ।
इसके पश्चात मंत्री भारत सरकार ने वन स्टाप सेंटर फतेहपुर का वैदिक रीति-रिवाज से पूजा अर्चना कर,नारियल तोड़कर शिलापट्ट का अनावरण करके लोकार्पण किया के उपरांत फीता काटकर उद्धघाटन किया ।
वन स्टाप सेंटर जनपद में महिलाओं के संरक्षण व सम्मान देने के लिए जनता को सुपर्द किया । वन स्टाप सेंटर में एक ही छत के नीचे महिलाओं को संरक्षण,पुलिस सहायता, स्वास्थ्य, व विधिक सहायता मिलेगी । वन स्टाप सेंटर में बनाये गये कक्षो का जायज़ा लिया ।

उन्होंने कहा कि हर समाज मे महिलाओं के उत्थान के बिना समाज का विकास होना सम्भव नहीं है । महिलाओं को अधिकारों के प्राति जागरूक व स्वावलम्बी बनाने के लिए वन स्टाप सेंटर मददगार साबित होगा । केंद्र सरकार व राज्य सरकार सुरक्षा,सम्मान दिलाने के प्रति कटिबद्ध है और संचालित योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित किया जाय ।
प्राथमिक विद्यालय मुराईंन टोला के प्रांगण में स्थित आँगनबाड़ी केंद्र में श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी,मा0 मंत्री महिला एवं बाल विकास भारत सरकार ने 05 गर्भवती महिलाओं में श्रीमती नीतू, मिशबा, रंजना,शिवानी,अन्जू देवी की गोदभराई एवं 05 बच्चों जो 06 माह पूर्ण कर चुके बच्चों यथा-अरमान, उमरा फातिमा, जूली, अजतान शाह एवं वामिका को अन्न प्रासन कराया और आंगनबाड़ी के बच्चों से बातचीत की और टॉफी वितरित की ।
उन्होंने कहा कि महिलाओं व बच्चों को सही पोषण लेने तथा नियमानुसार स्वास्थ्य सम्बंधित सुविधाएं लेते रहे जिससे कि महिलाओं व बच्चों को सही रूप शारिरिक विकास हो सके, पोषण से खाद्य पदार्थों से सम्बंधित लागयीं गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया ।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री बाल विकास व केन्द्रीय राज्यमंत्री जी द्वारा अमरूद का वृक्ष,नोडल अधिकारी आशीष गोयल, जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे एवं विधायकगणों,जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा भी विद्यालय परिसर में वृक्ष रोपित किया गया ।
