फतेहपुर । गत दिवस उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर अशोथर थानाध्यक्ष नीरज कुमार यादव व उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व पुलिस उपाधीक्षक जाफरगंज अनिल कुमार ने वर्दी में स्टार लगाकर दोनों उपनिरीक्षकों के उत्तम कैरियर व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।
उपनिरीक्षक नीरज कुमार यादव वर्तमान में जनपद के थाना अशोथर में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं । इसके पूर्व चित्रकूट,बांदा,प्रयागराज की विभिन्न चौकियों व थानों में तैनात रहे हैं । फतेहपुर में पीआरओ,गाजीपुर व बकेवर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे हैं ।
वर्ष 2015 में पांच लाख के इनामी दस्यु स्वदेश पटेल उर्फ बलखड़िया को एक एनकाउंटर में मार गिराया था । वर्ष 2016 में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने श्री नीरज कुमार यादव को सिल्वर पुलिस पदक से सम्मानित किया था ।
