फतेहपुर । बिन्दकी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान व महामंत्री राम नारायण अग्निहोत्री एडवोकेट की अगुवाई में आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन को तहसील गेट के समीप से निकलने वाले नाले को हटवाए जाने की मांग कर एक ज्ञापन दिया ।
अपर जिलाधिकारी ने नाला हटवाए जाने की शीघ्र ही कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है । इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी मौजूद रहे ।
