फतेहपुर । खंड शिक्षा अधिकारी देवमई ने प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया जिनमें तीन विद्यालयों की मान्यता रद्द किए जाने की संस्तुति जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर कर की है ।
खंड शिक्षा अधिकारी देवमई प्रवीण कुमार शुक्ला ने बताया कि आज उन्होंने ने प्राथमिक विद्यालय कंसाही,भटपुरवा,नया पुरवा ,कम्पोजिट विद्यालय हरदासपुर,का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कंसाही विद्यालय के शिक्षक शिव प्रकाश व विमल सिंह एवं नयापुरवा की शिक्षिका प्रीति सचान अनुपस्थिति मिली जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है । नोटिस का जवाब आने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी ।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ला के अनुसार अष्टभुजी पी पी डी प्राथमिक विद्यालय लाला बक्सरा,मोती लाल स्मारक विद्या मंदिर कलाना व पार्वती आदर्श शिशु शिक्षा सदन डारी खुर्द की मान्यता रद्द करने की संस्तुति जिला बेसिक शिक्षा से की गई है । फिलहाल इन तीनों विद्यालयों को बंद करा दिया गया है ।
