कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरसौल गौ आश्रय स्थल पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट ने निरीक्षण किया । कैबिनेट मंत्री के औचक निरीक्षण से क्षेत्रीय अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया ।
आज गुरुवार को शाम करीब 4:30 बजे सरसौल विकास खण्ड के सरसौल गौशाला में पशुधन एवं दुग्ध विकास धर्मपाल सिंह गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया । धर्मपाल सिंह पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । गौशाला में कैबिनेट मंत्री व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भ्रमण/निरीक्षण किया गया तथा गायों को गुड खिलाया ।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक सिंह ब्रुसलोसिस टीकाकरण कार्य का शुभारंभ किया गया । नरवल तहसील के सरसौल कस्बा निवासी मुकीम खान ने 10 कुंतल व भानू यादव ने 5 कुंतल भूसा सरसौल गौशाला के लिए दान किया । वहीं सुशील कुमार जानवरों के पेट के कीड़े की दवा दान किया ।
कार्यक्रम में प्रमुख से रामकुमार उर्फ देवगौड़ा ग्राम प्रधान सरसौल,पुनीत मिश्रा ग्राम पंचायत अधिकारी,रविशंकर तिवारी एडीओ,विनय शुक्ला एडीओ एसटी,भानू यादव,मुकीम खान, शैलेन्द्र सिंह,अर्जुन सिंह,सुशील कुमार,डॉ० विवेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।
