बिन्दकी/फतेहपुर । आज थाना कोतवाली बिन्दकी प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र श्रीवास्तव ने मु0अ0सं0 97/2022 धारा 376/504/506/120 बी आईपीसी 3/4/5j 2/6 P act से संबंधित वांछित अभियुक्त जगमोहन पुत्र पितना निवासी ग्राम खानझालपुर थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर उम्र करीब 52 वर्ष को गिरफ्तार किया ।
वही कोतवाली बिंदकी के उपनिरीक्षक सुमित देव पांडेय चौकी इंचार्ज कस्बा थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर ने मु0 अ0 सं0 20/22 धारा 363/376 आईपीसी 3/4 p act संबंधित अभियुक्त विकास पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम चन्दीपुर थाना जहानाबाद फतेहपुर को गिरफ्तार किया है । कार्यवाही बाद अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के लिए फतेहपुर रवाना किया ।
