रिपोर्ट – रवीन्द्र त्रिपाठी
फतेहपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर सचिव पूर्ण कालिक श्रीमती अनुराधा शुक्ला ने बताया कि आज माह के द्वितीय शनिवार को उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कोविड-19 के दिशा निर्देशो का पालन करते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया ।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के तत्वाधान में प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्री राजेन्द्र सिंह-चतुर्थ के कर कमलो द्वारा आज राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माॅं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्री राजेन्द्र सिंह चतुर्थ के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन किया गया एवं महोदय द्वारा सम्बोधित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लघु वादों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किया जायें । सभी अधिकारियों से अधिकाधिक संख्या में वादों के निस्तारण किये जाने के लिये निर्देश दिया ।
आज फतेहपुर न्यायालय परिसर में लोक अदालत के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक,क्षेत्रीय व्यवसायिक कार्यालय फतेहपुर के माध्यम से न्यायालय में अपने मुकदमें केे सम्बन्ध में आने वाले वादकारियों एवं आने वाले पैरोकारों इत्यादि को इस भीषण गर्मी से राहत दिलाने व उनके सुविधा के लिये वाटर कूलर का उद्घाटन,माननीय श्री राजेन्द्र सिंह-चतुर्थ जिला न्यायाधीश फतेहपुर (कार्यवाहक अध्यक्ष/डी.एल.एस.ए.) के कर कमलों द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर श्री पी0पी0 यादव अपर सत्र न्यायाधीश/एस० स०एस०टी० एक्ट,श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश,नोडल अधिकारी/विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) लोक अदालत श्री मोहम्मद अहमद खान,श्रीमती मंजू कुमारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं श्रीमती अनुराधा शुक्ला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित समस्त न्यायिक अधिकारी गण के अतिरिक्त भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री आशुतोष श्रीवास्तव,जिला समन्वयक,भारतीय स्टेट बैंक श्री मुकुन्द सिन्हा एवं भारतीय स्टेट बैंक,फतेहपुर की सभी शाखाओं के शाखा प्रबन्धक उपस्थित रहे ।
राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में दीवानी न्यायालय फतेहपुर, कलेक्ट्रेट फतेहपुर ,बाहृय न्यायालय,खागा व ग्राम न्यायालय बिन्दकी, समस्त तहसील जनपद फतेहपुर,समस्त सम्बन्धित बैंक,समस्त नगर पालिका एवं समस्त नगर पंचायत जनपद फतेहपुर,श्रम कार्यालय फतेहपुर,समस्त विद्युत वितरण खण्ड फतेहपुर,दूर संचार कार्यालय आदि द्वारा कुल 46560 प्री-ट्रायल केसो एवं विचाराधीन वादों का निस्तारण करते हुए कुल 179332328 रू० की धनराशि का सेटेलमेन्ट कराया गया ।
उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में श्री राजेन्द्र सिंह-चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/प्रभारी जनपद न्यायाधीश, फतेहपुर द्वारा कुल 03 वादों का निस्तारण करते हुए 1000/-अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री विजय शंकर उपाध्याय,प्रधान न्यायाधीश,पारिवारिक न्यायाल य,फतेहपुर के द्वारा 24 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया एवं सुश्री मंजुला सरकार,अपर प्रधान न्यायाधीश,पारिवारि क न्यायालय,फतेहपुर द्वारा 05 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया ।
डॉ० श्री बाल मुकुंद, पीठासीन अधिकारी,मोटर वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण,फतेहपुर द्वारा 81 वादो का निस्तारण करते हुये रु० 4,47,13,246/- का प्रतिकर दिलाया गया । श्री पृथ्वी पाल यादव विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम द्वारा 02 वादों का निस्तारण करते हुए 1000 रू0 अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री मोहम्मद अहमद खान विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम, नोडल अधिकारी,राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया ।
श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 3 द्वारा 01 वाद का निस्तारण करते हुए 500 रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री विनोद कुमार चैरसिया अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश विधुत अधिनियम द्वारा 204 वादों का निस्तारण करते हुए रू० 5,50,800/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री मो0 जुनैद मुजफ्फर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं0 5 द्वारा 01 वाद का निस्तारण करते हुए 500 रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री विनय तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न0 02 द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया ।
श्रीमती नित्या पाण्डेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट-01 द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया ।
श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट-02 द्वारा 01 वाद का निस्तारण करते हुए रू० 1,00,000/-अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्रीमती मंजू कुमारी,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,द्वारा 645दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 3,64,603/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री राजबाबू सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वारा 21 सिविल वादों का निस्तारण करते हुए रू० 1,02,061,95/- के उत्तराधिकार के प्रमाण पत्र जारी किये गये ।
श्री आनंद मिश्रा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं०1 द्वारा 69 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 62,110/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्रीमती रोमा गुप्ता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं० 2 द्वारा 1103 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 52,043/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री महेन्द्र कुमार पासवान सिविल जज (सी०डि०)एफ0टी0सी0 द्वारा 368 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 82,299/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्रीमती किरन मिश्रा,सिविल जज (जू०डि) खागा,द्वारा 453 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 2,900/- रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री अतुल पाल ग्राम न्यायालय जू0डि0 बिन्दकी, द्वारा 877 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 2,832/- रू0 अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्रीमती अमिय भाषिनी सिविल जज(जू०डि०) द्वारा 09 वादों का निस्तारण कराया गया ।
श्री रजत कुमार यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 244 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 8,772/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री रोहित शाही अपर सिविल जज(जू०डि०) कोर्ट नं०1 द्वारा 311 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 22,072/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री अरुण यादव अपर सिविल जज(जू०डि०) कोर्ट नं०2 द्वारा 291 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 21,020/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री प्रशान्त अपर सिविल जज (जू०डि०) कोर्ट न0 03 द्वारा 22 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 18,900/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री आदित्य रंजन अपर सिविल जज (जू०डि०) कोर्ट नं० 4 द्वारा 214 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 63,841 रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री अभिषेक कुमार अपर सिविल जज (जू०डि०) कोर्ट नं-05 द्वारा 76 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 30,600/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री मनोज कुमार भास्कर अपर सिविल जज (जू०डि०) कोर्ट नं० 6 द्वारा 79 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 78,650/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
सुश्री प्रीति यादव अपर सिविल जज (जू०डि०) कोर्ट नं०7 द्वारा 110 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 43,600/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री विशाल शर्मा अपर सिविल जज (जू०डि०/एफ०टी०सी०) महिला हिंसा अधिनियम द्वारा 155 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 97,300/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री रत्नशेखर निर्मल अपर सिविल जज(जू०डि०/एफ०टी०सी०) द्वारा 98 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 38,350/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री शफकत अली विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 01 वाद का निस्तारण करते हुए 260/- रू0 अर्थदण्ड जमा कराया गया ।
राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 464 वादों का निस्तारण करते हुए 1,56,700/- अर्थदण्ड जमा कराया गया । नगर पालिका परिषद द्वारा जलकर से सम्बन्धित 1,190 प्रकरणों का निस्तारण किया गया एवं रू० 58,50,104/- शुल्क वसूला गया ।
भारत संचार निगम द्वारा 25 प्रकरणों का निस्तारण किया गया एवं रू० 33,465/- शुल्क वसूला गया । जनपद के बैंकिंग संस्थानों द्वारा 1,078 वादों के निस्तारण करते हुए रू0 8,06,27,000/- प्रकरणों का निस्तारण किया गया । विद्युत विभाग द्वारा 2,290 प्रकरणों का निस्तारण किया गया एवं 16,59,219/- शुल्क वसूला गया । श्रम विभाग द्वारा 476 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 30,23,5,446/- शुल्क वसूला गया ।
इस प्रकार उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 46560 वादों का निस्तारण कर रू० 179332328/- अर्थदण्ड वसूल किया गया ।

प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजेन्द्र सिंह-चतुर्थ द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस अधिकारियों व सम्बन्धित सभी कर्मचारीगण, जिला बार एसोसिएशन, फतेहपुर के अध्यक्ष व सचिव, अन्य अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं मीडियाकर्मियों को ई को सफल बनाने एवं सहयोग करने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
