बिन्दकी/फतेहपुर । दो शातिर मोटरसाइकिल सवार टप्पेबाजों ने अधिवक्ता संघ बिन्दकी के पूर्व अध्यक्ष को अपना शिकार बनाया । उन्हें चौडगरा में प्लाट दिखाने के बहाने मोटरसाइकिल में बैठा कर उनकी जेब के ₹10 हजार रुपए उडा ले गए ।
बिन्दकी अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश तिवारी एडवोकेट ने थाना कोतवाली बिन्दकी में इस टप्पेबाजी की तहरीर देते हुए बताया कि वह आज अपनी पुत्री की ससुराल कानपुर जाने के लिए ललौली रोड बिन्दकी में पहुंचे ही थे कि तभी दो मोटरसाइकिल सवार पास में आए और उन्होंने अपना परिचित बता कर कहा कि बाबूजी चलो आपको चौडगरा में छोड़ देंगे वहीं उन्हें एक प्लाट भी दिखा देंगे । प्लांट दिखाने बहाने उन टप्पेबाजों ने अपनी मोटरसाइकिल में बैठा लिया जैसे ही तेंदुली के पास पहुंचें मोटरसाइकिल पंचर होने का बहाना बनाकर श्री तिवारी को वही उतार दिया और आंख झपकते फरार हो गए ।
एडवोकेट सुरेश तिवारी ने बताया कि जब उन्होंने ने अपनी जेब देखी तो होश उड़ गए । टप्पेबाजों ने उनकी जेब को ब्लेड से काट कर दस हजार रुपए उडा ले गए । तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ टप्पेबाजी हो गई ।
कोतवाली बिन्दकी प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर मिली है टप्पेबाजों का पता लगाया जा रहा है ।
