फतेहपुर । आज जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा अभियान में निशुल्क हेलमेट वितरण व जन जागरूकता के इस सराहनीय कार्य के लिए मानव मंगल संस्थान की भूरि भूरि प्रशंसा की ।

जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की उपस्थिति में यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थी चौराहा फतेहपुर में किया गया । जिसमें लोगों को सड़क सुरक्षा हेतु सुझाव जागरूक किया गया और 21 लोगो को हेलमेट वितरण किया गया । हमारी संस्था मानव मंगल संस्थान निरंतर 2005 से निरंतर कार्य कर रही है । जिसमें गरीबों मजदूरों और असहाय तथा कुपोषित बच्चों महिलाओं आदि के हितार्थ कार्य करती है । इस संस्था का उद्देश्य लोगों को हर संभव मदद पहुंचाना और सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना संस्था के समिति के उपाध्यक्ष राज कश्यप द्वारा लोगों को समय-समय पर गांव से लेकर शहर तक जन जागरूकता के माध्यम से लोगों तक सुरक्षा हेतु संदेश पहुंचाना है ।
इस कार्यक्रम में मानव मंगल संस्थान की अध्यक्ष संगीता दिवेदी,उपाध्यक्ष,राज कश्यप,राखी जी,पूनम,राय अंजली मिश्रा ,नीलम यादव,सुनीता अवस्थी,अभय,सचिन,आशीष,हर्ष,स्वाति जैन ,किरण पांडे राहगीर तथा स्टाफ मौजूद था ।
