फतेहपुर । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर डॉ नरेश कुमार ने बताया कि आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,खागा फतेहपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमे कुल 142 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया गया कुल 56 प्रशिक्षणार्थी 12174/- वेतन में Yazaki india Pvt.Ltd, Ppap Automotive Ltd. एवं Fuji silver Pvt.Ltd,अहमदाबाद-गुजराज में चयनित हुए ।
प्रशिक्षणार्थियों को कम्पनी द्वारा आफर लेटर प्रदान प्रदान किया गया रोजगार मेले मे खागा संस्थान के प्रधानाचार्य उदयभान, नोडल संस्थान के रोजगार प्रभारी रोहित मिश्रा,सहायक प्रभारी गौरव शुक्ला,आशीष द्विवेदी,जयनरायण,दीपेन्द्र कुमार सिंह, शैलेन्द्र यादव,राजेश कुमार सिंह,जगदीश,प्रेम प्रकाश,अनिल कुमार आदि उपस्थिति रहे । रोजगार मेले में प्रशिक्षणार्थियों की चयन प्रक्रिया सायं 5:00 बजे तक चलती रही ।
