कानपुर । आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के संस्थापक,स्वर्गीय पी0एन0 शुकुल जी की पुण्यतिथि,निदेशालय कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं सर्वोदय नगर कानपुर में मनाई गई ।
इस अवसर पर श्रम विभाग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए कैशलैस सुविधा दिए जाने के बाद अभी तक कर्मचारियों को लाभ मिलना शुरू नही हुआ जिसे तत्काल लागू किया जाए ।
परिषद के अध्यक्ष देवर्षि दुबे ने कहा कि कोरोना काल में कर्मचारियों के बंद भत्ते बहाल किए जाएं । परिषद के मंत्री उदय राज सिंह ने कहा कि कोरोना काल में फ्रीज किए गए डीए के एरियर का भुगतान किया जाए । सभी कर्मचारियों ने पी0एन0 शुकुल के कर्मचारियों के प्रति समर्पण एवं योगदान को याद कर उन्हें महान नेता बताया एवं उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रभात मिश्रा,देवर्षि दुबे, उदय राज सिंह,रजनीश उपाध्याय,राजकुमार दिवाकर,आशीष यादव, शिवपूजन, राजेंद्र कुमार, सचिन मित्तल, राहुल राणा, राजेंद्र कटियार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
