कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बा में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अगवा करने का महाराजपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया । सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को अगवा करने में इस्तेमाल की गई वैन का नंबर मिला था गाड़ी नंबर के आधार पर वैन चालक को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया ।
बताते की बीते 48 घण्टे पहले सरसौल हाईवे किनारे बापू मार्केट केनरा बैंक के पास एक विक्षिप्त महिला करीब 10 सालों से बरामदे में अपना ठिकाना बनाकर रहती थी ।
रविवार रात को विक्षिप्त महिला अचानक गायब हो गई बैंक के सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो सभी हैरान हो गए ।एक युवक महिला को अगवा करता हुआ दिखाई दिया । महाराजपुर थाने की पुलिस ने अपहरण का मुकदमा पंजीकृत करके मामले की छानबीन शुरू कर दी । सीसीटीवी फुटेज में बुजुर्ग महिला को वैन से अगवा किया गया उसका नम्बर मिल गया इसके बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात प्रेमपुर निवासी रामू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में उसने बताया कि बुजुर्ग महिला को अगवा किया था लेकिन शोर मचाने पर रास्ते मे छोड़कर भाग निकला पुलिस बुजुर्ग महिला की तलाश कर रही है ।
वही महाराजपुर थाना अध्यक्ष सतीश सिंह राठौर ने बताया कि लाल शुक्ल पुत्र निवासी शिवशंकर शुक्ल निवासी सरसौल कस्बा के द्वारा जानकारी दी गई कि रूबी नाम की विक्षिप्त महिला को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात के अंधेरे में उठा कर ले गया । पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी युवक रामू गुप्ता पुत्र मुन्ना निवासी प्रेमपुर को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की गई । विक्षिप्त महिला की बरामदगी हेतु सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की गई । आज बुधवार को विक्षिप्त महिला रूबी को बिंदकी फतेहपुर में सकुशल बरामद किया एवं अभियुक्त रामू गुप्ता पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।
