बिन्दकी/फतेहपुर । पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई । जिसमें दोनों पक्षों से कुल 4 महिलाएं घायल हो गई । दोनों पक्ष की महिलाएं पुलिस के पास पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है । वहीं सभी घायलों का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बिन्दकी में कराया गया ।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के बोधी का डेरा गांव में पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई । जिसमें एक पक्ष से रूबी देवी उम्र 22 वर्ष तथा इसी पक्ष से सोनिका देवी उम्र 18 वर्ष तथा दूसरे पक्ष से आरती देवी उम्र 26 वर्ष तथा विमला देवी उम्र 20 वर्ष घायल हो गई मारपीट की घटना के बाद हड़कंप मचा रहा । चारों घर महिलाएं पुलिस के पास पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
बताया जाता है कि पुराने विवाद के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई । जिसके चलते दोनों पक्षों से कुल 4 महिलाएं घायल हो गए । पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।
