लखनऊ । विकास दीप पर आईना की ओर से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया । जिसमें मंत्री,विधायक,पत्रकार व अतिविशिष्ट नागरिक मौजूद रहें । बताते चले कि ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगल को राजधानी लखनऊ में मनाया जाने वाला बड़ा मंगल सिर्फ हिन्दू धर्म की आस्था का प्रतीक ही नहीं है ।
बल्कि विभिन्न धर्मों के लोगो कीभीइसमें आस्था है । इस आयोजन में हिन्दू,मुस्लिम सिख ईसाई आदि धर्मों के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है चार सौ साल पुरानी इस परम्परा ने इतना वृहद रूप ले लिया है कि लखनऊ के हर चौराहे वह गली में भण्डाराचलता है इसी परम्परा का निर्वाह करते हुए आइना ने भी पूर्ण श्रद्धा के साथ बड़ेमंगल का प्रोगाम संपन्न कराया ।
प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह नेदुप्पटा पहनाकर पञकारों को सम्मानित किया । इसी प्रकार पार्थ अपार्टमेंट,गोमती नगर में बड़े मंगल परकिये गयेभण्डारे में अधिकांश लोगों को भण्डारे का प्रसाद ने मिलने पर आक्रोश पैदा हुआ । भक्तजनों ने आयोजक/अध्यक्ष पर आरोपलगाया कि जगह-जगह से चन्दा लेने के बाद भी हम लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा । जबकि अध्यक्ष समूह के साथ प्रसाद ग्रहण कर रही थीं ।
