फतेहपुर । जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में जनपद में शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत धर्मगुरुओं के साथ कलक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में बैठक सम्पन्न हुई ।
उन्होंने धर्मगुरुओं से कहा कि सभी लोगों का कर्तव्य है कि समाज में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखे अफवाहों पर कतई ध्यान न दे समाज मे शान्ति बनाये रखना हम सब का परम कर्तव्य है ।

सभी धर्म समान होते हैं,शांति से प्रगति का कदम निकलता है । नागरिक अपनी वाणी,कृत्यो,एकता का हमेशा प्रतीक होता है । हम सभी को अपनी-अपनी वाणी में संयम बनाये रखने के साथ सही दिशा में समाज के नागरिकों को जागरूक करे । युवा पीढ़ी के लोगों को सकारात्मक दिशा दिखाकर राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण बनाये रखने में अपनी महती भूमिका निभाये ।
उन्होंने कहा कि थाना प्रभारीगण थानावार क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिको से बैठक कर समाज मे सौहार्दपूर्ण वातारण बनाये रखने की अपील करे । समाज मे भ्रामक तथ्यों को फैलने से रोका जाय । असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाय । अधिकारी,कर्मचारी,पुलिस मृदुल भाषा का प्रयोग लोगो से करे ।
प्रत्येक छोटी से छोटी घटना पर नजर रखते हुये नियमानुसार त्वरित कार्यवाही कराकर अपने उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराये । जनपद में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण व सदभाव वातावरण बनाये रखने के साथ ही राष्ट्रीय एकता/देश की अखंडता बनाये रखने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाये ।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जनपद की छवि को खराब न होने दे क्योंकि जनपद की छवि खराब होगी तो प्रदेश व देश की इमेज खराब होगी । शांति व्यवस्था बनाये रखने में कानून की मदद कर देश की राष्ट्रीय एकता की भवना को मजबूत बनाये रखे । लड़ाई/दंगा करने से कभी भी अपने परिवार व देश की प्रगति नहीं हो सकती है । असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाय इसके लिए थाना प्रभारीगण अपने क्षेत्र में सजगता बनाये रखे । प्रत्येक दशा में शराब की बिक्री न होने पाये । छोटी-छोटी घटनाओं को नजर अंदाज न करे । क्योंकि छोटी सी चूक बड़ी घटना का रूप ले लेती हैं ।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक,अपरजिलाधिकारी वित्त/रा0,अपरजिलाधिकारी न्यायिक,उपजिलाधिकारी सदर, बिन्दकी,खागा,अपर उप जिलाधिकारी,पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं जनपद के सभ्रांत नागरिक श्री बीरेन्द्र पांडेय, श्री मनोज द्विवेदी, शहर के काजी सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे ।
