फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी फतहेपुर उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि संगम प्रा0आई0टी0आई0, बाईपास रोड, फतेहपुर में कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
जिसमें सर्वेश बाबू कॅरियर काउन्सलर एवं शशांक पान्डेय प्रभारी कॅरियर काउशिलिंग जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा 27 प्रशिक्षार्थियों को आई0टी0आई0 के बाद अवसर,एक दिवसीय परीक्षाओं की तैयारी,सिविल सेवा,प्रांतीय सिविल सेवा ,अध्यापन व्यवसाय,अनुशासन का महत्व व समय के प्रबंधन एवं भारत सरकार,राज्य सरकार की स्वतः रोजगार से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी के साथ ही प्रशिक्षार्थियों की कैरियर सम्बन्धी जिज्ञासाओ का समाधान किया गया ।
शशांक पान्डेय द्वारा विभाग के पोर्टल जीवन में www.sewayojan.up.nic.in एवं www.sewamitra.up.gov.in की उपयोगिता के बारे में बताया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रबंधक विनय कुमार द्वारा की गयी ।
कार्यालय द्वारा दिनांक 15 जून 2022 को एस०बी०एस० निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,मलवाँ,फतेहपुर 17 जून, 2022 को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर एवं 21 जून, 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,बिन्दकी, फतेहपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है ।
