कानपुर । मंगलवार को महाराजपुर थाना क्षेत्र के सुनहैला चौकी के समीप और नरवल थाना के समीप भीषण गर्मी में काम की मजबूरी में घर से निकले लोगों को राहत प्रदान करने के लिए शरबत वितरण शिविर आयोजित किया गया ।

शरबत वितरण शिविर में सतीश कुमार राठौर थानाध्यक्ष महाराजपुर ने कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन लोगों के सहयोग से होते रहते हैं ऐसे कार्यकर्मों से सच्ची आत्म-संतुष्टि मिलती है । शरबत का वितरण करने से आने जाने वाले यात्रियों सहित राहगीरों को थोड़ी राहत मिल रही है और लोग अपनी प्यास बुझा पा रहे हैं और शरबत वितरण के दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग रही है । नरवल थाना के समीप पत्रकार एकता समूह के नेतृत्व में नरवल ने विशाल शरबत वितरण शिविर आयोजित किया गया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्र के सभी व्यापारी व क्षेत्रीय प्रशासन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया ।
