फतेहपुर । थाना क्षेत्र के ग्राम देवमई में दो दिन पूर्व से गायब युवक का शव कुएं में मिला । दो दिन से परिजन लगातार युवक की खोजबीन में लगे थे ।
पिता राजू दुबे ने बताया कि दो दिन पहले मेरा सबसे बड़ा पुत्र परीक्षित उर्फ़ आशु उम्र 28 वर्ष घर से खेतों में खाना बनाने के लिए बर्तन और चावल आदि लेकर और बोलकर गया था कि आज चोखा बाटी खेत पर बनाएंगे । शाम तक घर न पहुंचने पर हम लोग खेतों में आए तो देखा कि वहां कोई नहीं था ।
विगत तीन वर्षों से लगातार मेरा लड़का खेतों में ही रहता था केवल खाना खाने के लिए घर जाता था । दूसरे दिन हमने रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां पूछताछ की लेकिन कोई पता नहीं चला सका । आज सुबह मेरा छोटा लड़का आयुष खेतों की तरफ आया तो उसने देखा कि मेरे ही कुएं में उसका शव उतराते हुए दिखाई दिया तो तुरंत पुलिस को सूचना दी ।
राजू और माता शैल कुमारी भाई प्रदुम,आयुष,सक्षम व बहन प्रियंका,कोमल का रो-रो कर बुरा हाल है । मृतक के पिता राजू दुबे ने बताया कि अपने गांव के ही दो दोस्तों के साथ पार्टी करने खेतों में गया था तभी से घर वापस नहीं आया ।
थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गांव के ही मृतक के दोस्त जीतू सिंह से पूछताछ की जा रही है । शव के चेहरे पर कटे का निशान है । जिससे प्रतीत होता है की घटना संदिग्ध है । शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया गया है ।
