फतेहपुर । विकासखंड देवमई के रसूलपुर पधारा प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापक अशोक वर्मा उम्र 56 वर्ष की सोमवार को विद्यालय में हार्ट अटैक से मौत हो गई । वह अपने घर से विद्यालय पर पढ़ाने गए थे । विद्यालय के गेट पर पहुँचते ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी । तबियत खराब होने के कारण आनन-फानन में उन्हें साथी शिक्षक इलाज के लिए ले जाने लगे तभी उनकी मौत हो गई ।
मृतक अध्यापक अशोक वर्मा मूलरूप से ग्राम हिम्मतपुर के निवासी थे । वह सुबह 9 बजे रोज की भांति विद्यालय में पढ़ाने गए थे परंतु प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर पधारा के गेट पर पहुंचते ही उन्हें हार्ट अटैक का दौरा पड़ा । मृतक के दो बेटे देवेश 23 वर्ष, शोभित 20 वर्ष व एक बेटी दीक्षा है । पत्नी पुष्पा व माँ शारदा सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है ।
उनके असामयिक मौत पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण शुक्ला सहित सभी अध्यापकों ने शोक प्रकट किया ।
