फतेहपुर । अष्टम अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस की जहां धूम चल रही थी लोग योगाभ्यास में मशगूल थे वहीं देवमई विकासखंड मुसाफा ग्राम में एक निर्धन परिवार की बेटी का पाणिग्रहण संस्कार की धूम थी । मंदिर परिसर में एकत्र ग्राम के लोग आयोजन में चार चांद लगाने के लिए प्रयासरत थे और यह संदेश देना चाहते थे कि कन्या दान से बढ़कर कोई दान नहीं है । गरीब असहाय परिवार की बेटियों के हांथ पीला कराने में बढ़-चढ़ कर लेना चाहिए ।
माता पिता का साया सर से उठाने के बाद असहाय कोमल देवी की शादी का पड़ोसी मुहल्ले वाले लोगों ने बीडा उठाया और जनपद चित्रकूट के अतर्रा विकास खंड के ग्राम मऊटा निवासी देवी दीन के सुपुत्र कृष्णा के साथ आज मुसाफा स्थित बूढ़ेश्वर मंदिर में वैदिक विधि विधान के साथ ढोल बाजे के साथ सम्पन्न कराया ।
कोमल का कन्या दान सत्येन्द्र उर्फ छोटकऊ अवस्थी ने करके पूण्य अर्जित किया।शादी की सारी व्यवस्थाएं पड़ोसियों तन मन धन से किया । कोमल के पिता अशोक सैनी व मां काकी देवी की मौत हो चुकी है और वह बेसहारा थी । कहते हैं जिसका कोई नहीं होता उसका ईश्वर होता है उसी की प्रेरणा से एक असहाय बेटी के हाथ पीले हो गए ।
परिणयोत्सव के दौरान बूढ़ेनाथ स्वामी मंदिर प्रांगण में विपिन बिहारी तिवारी,सुरेश कुमार शुक्ला,बाबू सिंह,मनोज मिश्र, संजय तिवारी आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।
