बिन्दकी/फतेहपुर । आज 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बिन्दकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (SHO) रवींद्र श्रीवास्तव की मौजूदगी में कोतवाली परिसर में योग दिवस आयोजित हुआ ।



इस मौके पर योगाभ्यास के दौरान एसएसआई राजेश कुमार सिंह के साथ कोतवाली बिन्दकी का समस्त स्टॉप मौजूद रहा और योगाभ्यास किया ।
योग दिवस के अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि योग को जीवन का हिस्सा बनाएं, योग करे, स्वास्थ्य रहे और मस्त रहे । योगा जीवन जीने का एवं समस्याओं से निदान पाने का एक बेहतरीन एवं नायाब तरीका है ।
