फतेहपुर । विकास खंड देवमई परिसर में आज अष्टम अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के मौक़े पर “मानवता के लिए योग” थीम पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशा शर्मा,राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरिगवां व योग प्रशिक्षिका प्रीति देवी ने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को योगाभ्यास कराया और योगा से होने वाले फायदे की विस्तार से चर्चा किया ।
इस मौके पर योग पुस्तिका का भी वितरण किया गया ।
योगाभ्यास के दौरान खण्ड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आशा शर्मा,योग प्रशिक्षिका प्रीति देवी, ब्लाक कर्मचारी व अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
