फतेहपुर । “समत्वं योग उच्यते” मन का समभाव ही योग कहलाता है ।

और इसी समभाव को प्रदर्शित किया प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर ने जहां प्रातः छात्रों ने अपने शिक्षकों,अभिभावकों, रसोइयों,आशा बहुओं व ग्राम वासियों के साथ योगाभ्यास किया ।
ग्राम पंचायत मुरारपुर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती अमृता गुप्ता जी ने भी इस योगाभ्यास में सक्रिय प्रतिभाग किया साथ ही बच्चों को उन्होंने योग से होने वाले लाभ भी बताएं ।

विद्यालय की सहायक अध्यापिका आराधना जिन्होंने हाल ही में जिले में हुई योग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है । ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के योगासन जैसे सूर्य नमस्कार, ताड़ासन,भुजंगासन,मत्स्यासन,धनुरासन,त्रिकोणासन,कुक्कुटासन,प्राणायाम,हस्तपादासन आदि कई प्रकार के योगासन दिखाएं और साथ ही हर प्रकार के आसन से होने वाले लाभ भी गिनाए । आसनों के साथ-साथ सहायक अध्यापिका ने कुछ सूक्ष्म आसन भी कराए ।
प्रधानाध्यापिका गीता यादव ने बताया कि आज 21 जून को पूर्ण विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जोकि आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है । बहुत ही उत्साह से मनाया जा रहा है । इस बार की थीम रखी गई है ।
मानवता के लिए योग उन्होंने बताया कि योग करने से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है । जो आज के समय को देखते हुए बहुत ही जरूरी है । योग हर किसी के लिए बहुत ही आवश्यक है खासतौर से बच्चों के लिए क्योंकि इससे बच्चों में एकाग्रता आती है ।
स्मरणशक्ति मजबूत होती है और शरीर रोगों से दूर रहता है । ग्राम वासियों के सामने बच्चों ने सीखे गए योगासनों का प्रदर्शन किया साथ ही शिक्षकों व छात्रों ने योग पर आधारित पोस्टर्स का प्रदर्शन भी किया । उपस्थित समस्त जनों ने प्राकृतिक रूप से बनाई हुई रंगोली की भूरि भूरि सराहना की ।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ व छात्रों के अलावा जो मुख्य रूप से उपस्थित रहे उनमें से पंचायत मित्र श्री सज्जन सिंह पटेल, यशवंत सिंह,अखिलेश सिंह,सौरव पटेल,काजू पटेल,विमला देवी,स्वाति पांडे,अनुसुइया देवी,सपना,कृष्णा देवी,आशा बहू वंदना पटेल,गायत्री व शोभा आदि ने भी उपस्थित होकर योगाभ्यास किया ।
